Breaking News

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली राहत की खबर, ऋषभ पंत करेंगे विकेटकीपिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हो चुके हैं और मैनचेस्टर टेस्ट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। गौरतलब है कि तीसरे टेस्ट के दौरान पंत की उंगली में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। उस मैच में ध्रुव जुरेल ने उनकी जगह विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी और शानदार प्रदर्शन भी किया था। लेकिन अब पंत की वापसी से टीम को एक बार फिर अनुभवी विकल्प मिल गया है।

शुभमन गिल ने कहा कि मेडिकल टीम ने पंत को फिट घोषित कर दिया है और वह पूरी तरह से तैयार हैं। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में पंत की वापसी टीम के लिए एक बड़ी मजबूती साबित हो सकती है, खासकर इंग्लैंड के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ। पंत टेस्ट क्रिकेट में कई बार मैच जिताऊ पारियां खेल चुके हैं।  उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम को मिडिल ऑर्डर में मजबूती देती है। साथ ही उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स इंग्लैंड जैसे विरोधी के खिलाफ बहुत जरूरी हैं।

अब देखना यह होगा कि चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत कैसी वापसी करते हैं और क्या वह अपनी पुरानी लय को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?