Breaking News

भारत में होगा खो-खो का पहला वर्ल्ड कप, महाभारत काल से जुड़ा है यह खेल

खो-खो वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 13 से 19 जनवरी के बीच नई दिल्ली में किया जाएगा। यह भारत के प्राचीन खेल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की बड़ी कोशिश है, जिससे इसे भविष्य में ओलंपिक और एशियाई खेलों में शामिल करने का रास्ता साफ हो सकेगा।

खो-खो का ऐतिहासिक महत्व

  • खो-खो का उल्लेख महाभारत काल और मौर्य शासनकाल (चौथी शताब्दी ईसा पूर्व) में मिलता है।
  • इसका आधुनिक स्वरूप महाराष्ट्र में विकसित हुआ।
  • वर्ष 1914 में बाल गंगाधर तिलक ने इस खेल के लिए पहली रूल बुक तैयार की।
  • 1936 बर्लिन ओलंपिक में यह खेल डेमो के रूप में दिखाया गया था।
  • वर्ष 1996 में पहली बार खो-खो की एशियाई चैंपियनशिप आयोजित हुई और 2010 में इसे इंडोर मैट पर खेला जाने लगा।

खो-खो वर्ल्ड कप 2025 की विशेषताएं

  • यह वर्ल्ड कप भारत में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
  • वर्ल्ड कप में छह महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे।
  • कुल 16 पुरुष और 16 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।
  • हर टीम में 18 सदस्य होंगे, जिनमें 15 खिलाड़ी, 1 कोच, 1 मैनेजर, और 1 सपोर्ट स्टाफ शामिल होंगे।
  • वर्ल्ड कप के लिए 8 जनवरी से प्रैक्टिस शुरू होगी और प्रैक्टिस के लिए 1200 मैट्स लगाई जाएंगी।

भाग लेने वाले देश

अफ्रीका से: घाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा
एशिया से: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, भूटान, ईरान, दक्षिण कोरिया
यूरोप से: इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, पोलैंड
उत्तर अमेरिका से: अमेरिका, कनाडा
दक्षिण अमेरिका से: पेरू, ब्राजील
ओशिनिया से: ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

खो-खो का भविष्य

  • वर्ल्ड कप के आयोजन से खो-खो की लोकप्रियता 90 देशों तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • 2032 के ओलंपिक में इस खेल को शामिल करने का लक्ष्य है।
  • यह आयोजन भारत के स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

खो-खो के पहले वर्ल्ड कप से भारतीय संस्कृति और खेल इतिहास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

About admin

Check Also

IPL में मिला था देश छोड़ने और नागरिकता बदलने का ऑफर, राशिद खान का शॉकिंग खुलासा https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rashid-khan-shocking-revelation-offer-change-citizenship-during-ipl-aksp-dskc-2527860-2026-04-19

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?