Breaking News

भोपाल में बढ़ता मुख कैंसर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल के पुरुषों में मुख कैंसर की दर देश में दूसरे स्थान पर और महिलाओं में छठे स्थान पर है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में देश में मुख कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज पुरुषों में अहमदाबाद (19.5 प्रति 1,00,000) और महिलाओं में इस्ट खासी हिल्स (5.8 प्रति 1,00,000) में पाए गए। वहीं, भोपाल में पुरुषों में मुख कैंसर की दर 14.3 प्रति 1,00,000 और महिलाओं में 4.6 प्रति 1,00,000 है।

इस बीमारी के बढ़ने के कारणों पर कोई विशेष अध्ययन नहीं किया गया है। विधानसभा में बुधवार को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने यह जानकारी विधायक अभिलाष पांडे के सवाल के लिखित उत्तर में दी।

उन्होंने बताया कि गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में रेडियोथेरेपी विभाग में मुख कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी दी जा रही है। इसके अलावा, भोपाल जिला अस्पताल में दंत चिकित्सकों द्वारा मुख कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की जांच की जाती है, और कैंसर रोगियों को डे-केयर कीमोथेरेपी सेवाएं भी दी जा रही हैं।

About admin

Check Also

राजस्थान में रहस्यमयी बीमारी से 5 बच्चों की मौत, एन्सेफलाइटिस का शक

राजस्थान के सलूम्बर जिले में 5 छोटे बच्चों की मौत के बाद इलाके में डर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?