भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर नई बिल्डिंग में IRCTC ने एक खास एग्जीक्यूटिव लाउंज शुरू किया है। यहां यात्रियों को होटल जैसी आरामदायक और लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।
50 रुपये में क्या मिलेगा?
-
एयर कंडीशंड हॉल और आरामदायक सोफे
-
चाय, कॉफी और कुकीज
-
अखबार और मैगजीन
-
फ्री WiFi और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
-
LED टीवी और म्यूजिक सिस्टम
-
ट्रेन की जानकारी के लिए डिजिटल डिस्प्ले
बाकी सुविधाएं
यात्रियों को 100 रुपये में नहाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा 200 रुपये में शाकाहारी बुफे का आनंद ले सकते हैं, जिसमें इडली-सांभर, बड़ा, छोले-भटूरे, वेज बिरयानी, पास्ता, फ्रेंच फ्राइज और वेज थाली जैसी स्वादिष्ट डिशेज शामिल हैं।
मज़ेदार गेमिंग ऑप्शन
लाउंज में बच्चों और परिवार के लिए लूडो, कैरम, सांप-सीढ़ी जैसे गेम्स भी उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर रुकना बोरिंग नहीं लगेगा।
यह नया लाउंज यात्रियों के लिए आराम और मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प साबित होगा।
CHANNEL009 Connects India
