Breaking News

मंदिरों में शिवरात्रि की धूम, भोलेनाथ को चढ़ाया तेल, आज होगी हल्दी की रस्म

शहर के मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को मंदिरों में मंडप सजाए गए और भगवान भोलेनाथ को सुगंधित तेल अर्पित किया गया। रविवार को चंपा बाग सहित 10 से अधिक स्थानों से महादेव दूल्हा बनकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिरों में बारात पहुंचने के बाद रात भर विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। दिन भर अभिषेक, पूजन और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रहेगा।

तिली रोड स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में शुक्रवार शाम को भोलेनाथ को सुगंधित तेलों का लेप लगाया गया। पंडित शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे मंडप सजाया जाएगा। दोपहर 12 बजे हल्दी की रस्म के तहत अष्टगंध, मलयागिर चंदन और हल्दी का लेप लगाया जाएगा। दोपहर 1 बजे टीका और फलदान की रस्म होगी। रविवार को यहां से बारात निकलेगी।

मैहर पूजन कर चढ़ाया गया तेल

जय महाकाल हिंदू संगठन के नेतृत्व में चंपा बाग हनुमान मंदिर से रविवार शाम 4 बजे भगवान शिव की भव्य शाही बारात निकलेगी। शुक्रवार को मैहर पूजन कर भोलेनाथ को तेल अर्पित किया गया। बारात में कटरा क्षेत्र में आकर्षक आतिशबाजी होगी। भगवान शिव पालकी में सवार होकर भक्तों के कंधों पर नगर भ्रमण करेंगे। बारात में करेली, इंदौर और भोपाल की ढोल-धमाल पार्टियां और 111 शिव भक्तों का डमरू दल शामिल होगा।

देव मारकंडेश्वर मंदिर का शताब्दी वर्ष

पुरानी गल्ला मंडी स्थित देव मारकंडेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष मंदिर की बारात का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। बारात में विधायक शैलेंद्र जैन और लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन शामिल होंगी।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश केसरवानी ने बताया कि हिंदू धर्म में भगवान महादेव को कल्याण का देवता माना जाता है। उनकी पूजा सरल है और वे जल्दी प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शनिवार को मंदिर परिसर में मंडप, भजन-कीर्तन और कच्ची पंगत का आयोजन होगा। साथ ही हल्दी और मेहंदी की रस्में भी पूरी की जाएंगी।

रविवार को महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 1 बजे भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद सायरन और गार्ड के साथ रेड कार्पेट पर भगवान की शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?