Breaking News

मथुरा कोर्ट पहुंचे अभिनव अरोरा, बोले- हम उतने बुरे नहीं थे जितना आरोप लगाया गया

अभिनव अरोरा एक बार फिर चर्चा में हैं। वह शुक्रवार को मथुरा कोर्ट पहुंचे और अपनी बात रखी। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह रामभद्राचार्य महाराज के साथ मंच पर नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। इसके खिलाफ, अभिनव अरोरा ने सात यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी सुनवाई मथुरा के ACJM कोर्ट में होगी।

अभिनव अरोरा ने क्या कहा?
अभिनव अरोरा ने अपनी बात एक कविता के जरिए रखी और कहा, “हम इतने भी बुरे नहीं थे जितना लोगों ने हमें इल्जामों में घेरा। चंद लाइक्स और व्यूज के लिए लोगों ने हमारी छवि को बिगाड़ा। भेड़ चाल में चलते हुए लोगों ने हमें गलत तरीके से पेश किया। हमें राधा का नाम लेने के लिए भी मजाक बनाया। मैं तो बस एक छोटा सा बालक हूं और कान्हा जी का सेवक हूं, लेकिन लोगों ने हमारी भक्ति का भी मजाक उड़ाया।”

अभिनव अरोरा के वकील का क्या कहना है?
अभिनव अरोरा के वकील पंकज आर्य ने बताया कि कुछ लोग जिनके पास सनातन धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने की मुहिम है, उन्होंने अभिनव अरोरा के खिलाफ झूठी बातें फैलानी शुरू कर दी हैं। हम उनके खिलाफ न्यायालय में हैं और जब तक हमें पूरा न्याय नहीं मिलता, हम उनसे नहीं रुकेंगे, चाहे हमें हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट क्यों न जाना पड़े।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?