Breaking News

मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: वेतन बढ़ेगा, मिलेगी मैटरनिटी लीव

मध्यप्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह मैटरनिटी लीव और वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया नियम

  • संविदा कर्मचारियों को 6 महीने की मैटरनिटी लीव मिलेगी।
  • पिता बनने पर 15 दिन की छुट्टी का प्रावधान भी किया गया है।
  • इससे 32,000 कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।
  • संविदा कर्मचारियों को हर साल अनुबंध नवीनीकरण के लिए शपथ पत्र देने की जरूरत नहीं होगी।

वेतन भी बढ़ेगा

  • संविदा कर्मचारियों के वेतन में हर 6 महीने में बढ़ोतरी होगी।
  • इसके लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आधार पर वेतन तय किया जाएगा।

संविदा कर्मचारियों को ट्रांसफर की सुविधा

  • पहले संविदा कर्मचारियों के ट्रांसफर का कोई प्रावधान नहीं था।
  • लेकिन 1 अप्रैल 2025 से वे अपना तबादला करा सकेंगे।
  • इसके लिए जिला स्वास्थ्य समिति को अधिकार दिए जाएंगे।
  • ऑनलाइन ट्रांसफर मैनेजमेंट सिस्टम भी बनाया जाएगा।

इस फैसले से संविदा कर्मचारियों को स्थिरता और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?