Breaking News

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया अटेंडेंस सिस्टम

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नई अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने मंत्रालय में कार्यरत 1700 कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया आधार आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। यह नया सिस्टम 24 जनवरी तक सभी विभागों में अनिवार्य होगा।

इसके लिए सामान्य विभाग प्रशासन ने एक प्रोजेक्ट ई-मशीन टीम बनाई है और नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी विभागों को अपने कर्मचारियों का पंजीयन कराना होगा, और हर कर्मचारी को 24 जनवरी 2025 तक आधार आधारित फेस अटेंडेंस आईडी बनवानी होगी।

नया अटेंडेंस सिस्टम कैसे काम करेगा: इस नए सिस्टम में कर्मचारियों को मंत्रालय में प्रवेश और बाहर निकलते समय अपना चेहरा और रेटिना स्कैन करवाना होगा। यह सिस्टम एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक पर आधारित होगा, जो चेहरे में उम्र के बदलावों को भी पहचान सकेगा। स्कैन के बाद, कर्मचारी का आधार नंबर उनके फेस अटेंडेंस प्रोफाइल से लिंक हो जाएगा। इस प्रणाली से मंत्रालय के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और कर्मचारियों की उपस्थिति पर नजर रखना आसान होगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?