Breaking News

रामगोपाल यादव का बड़ा बयान:

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुंदरकी और मीरापुर में 70% बूथों पर असली मतदाता वोट डालने ही नहीं गया। पुलिस ने खुद ही वोट डाल दिए, और यह सबने देखा है।

रामगोपाल यादव नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए चुनाव आयोग से इस मामले को गंभीरता से जांचने की मांग की।

पुलिस पर लगाए वोटिंग के आरोप
रामगोपाल यादव ने कहा कि उपचुनावों में असली चुनाव हुए ही नहीं। जनता को वोट डालने से रोका गया और पुलिस ने खुद मतदान किया। यह लोकतंत्र का अपमान है और चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।

नेताजी के योगदान को किया याद
श्रद्धांजलि सभा के दौरान यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जैसे नेता कभी-कभी जन्म लेते हैं। उन्होंने गरीबों और आम जनता को आगे बढ़ाने का काम किया। जिनके पास साइकिल तक नहीं थी, उन्हें उन्होंने संसद तक पहुंचा दिया। ऐसे वर्गों के लोगों को आगे लाने का काम किया, जो कभी प्रधान बनने का भी नहीं सोच सकते थे।

समाजवादी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताजी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?