Breaking News

मरुदेवा सेवा समिति: मानव और जीव सेवा में नई पहचान

हुब्बल्ली। मरुदेवा सेवा समिति पिछले 15 सालों से समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही है। समिति जरूरतमंद लोगों और जीव-जंतुओं की सेवा के लिए जानी जाती है। समिति की अध्यक्ष मंजू आर. मांडौत रेवतड़ा ने बताया कि अब तक कई सामाजिक कार्य किए जा चुके हैं और यह सिलसिला जारी रहेगा

जरूरतमंदों की मदद में आगे

समिति ने शुरुआत नेत्र शिविर लगाकर की थी। इसके बाद

  • वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों को जरूरी सामान वितरित किया

  • विद्यार्थियों को स्टेशनरी, स्कूल शुल्क और साइकिलें दी

  • दिव्यांगों को व्हीलचेयर दी गई

  • अस्पतालों में मरीजों को फल और दवाइयां बांटी गईं

  • समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, नेत्र और दंत शिविर आयोजित किए गए

  • राजस्थान में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता सामग्री भेजी गई

पशु-पक्षियों की सेवा

समिति गौशालाओं में गायों के लिए चारा, गुड़, फल और सब्जियां उपलब्ध कराती है

  • कबूतरों के लिए दाना-पानी का इंतजाम किया जाता है

  • विभिन्न स्थानों पर पशु-पक्षियों की सेवा की जाती है

  • नए मंदिरों के शिलान्यास में भी सहयोग दिया जाता है

राइजिंग स्टार्स का योगदान

समिति की युवा टीम “मरुदेवा राइजिंग स्टार्स” ने कार्यक्रम की सजावट, फोटोग्राफी, एंकरिंग और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया

समिति की नई शाखाएं

समिति की सदस्य अरूणा डूमावत और पिंकी भंडारी ने बताया कि जल्द ही धारवाड़, गदग, नवलगुंड, बागलकोट और होसपेट में शाखाएं शुरू की जाएंगी

सामूहिक वंदना और कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में नवकार मंत्र की प्रस्तुति डोली पोरवाल ने दी। सामूहिक वंदना जया मुणोत ने करवाई। पूरे आयोजन की जिम्मेदारी राइजिंग स्टार्स की टीम ने निभाई।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?