Breaking News

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, DA 50% हुआ: सरकार की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से पहले राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 50% हो जाएगा।

राज्य में लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह निर्णय सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए है। उन्होंने दीपावली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस को इस घोषणा के लिए शुभ समय बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 46% महंगाई भत्ता 14 मार्च 2024 को वित्त विभाग के आदेश से स्वीकृत किया गया था और यह 1 जुलाई 2023 से लागू किया गया। अब सभी सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से 50% महंगाई भत्ता मिलेगा।

उन्होंने सभी से अपील की कि दीपावली के इस मौके पर हम सभी को एक-दूसरे का ध्यान रखना चाहिए, ताकि सभी के चेहरे पर खुशी बनी रहे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?