Breaking News

महाकुंभ 2025: कुंभ जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें, महाशिवरात्रि पर अंतिम शाही स्नान

महाकुंभ 2025 में जाने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। अंतिम शाही स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा, इसलिए लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 14, 15, 16 और 19 फरवरी को कुंभ स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

कुंभ स्पेशल ट्रेन का समय

  • 14 फरवरी: दुर्ग-कटनी कुंभ स्पेशल ट्रेन सुबह 3:30 बजे दुर्ग से रवाना होगी। यह रायपुर, उसलापुर और पेंड्रा से होकर कटनी पहुंचेगी। कटनी से यात्री दूसरी ट्रेन या बस से कुंभ जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर 1:50 बजे दुर्ग से प्रयागराज के लिए ट्रेन 08765 रवाना होगी, जो 15 फरवरी को सुबह 5:45 बजे कुंभ पहुंचेगी।
  • 15 फरवरी: ट्रेन 08795 दुर्ग-टुंडला कुंभ स्पेशल रात 7:20 बजे दुर्ग से चलेगी।
  • 16 फरवरी: ट्रेन 08767 दुर्ग-टुंडला कुंभ स्पेशल सुबह 10:40 बजे दुर्ग से रवाना होगी।
  • 19 फरवरी: दुर्ग-टुंडला कुंभ स्पेशल दोपहर 1:50 बजे दुर्ग से चलेगी।
  • 28 फरवरी: कुंभ के बाद भी दुर्ग-कटनी कुंभ स्पेशल ट्रेन सुबह 3:30 बजे दुर्ग से रवाना होकर रायपुर, उसलापुर और पेंड्रा रोड से होते हुए कटनी पहुंचेगी।

सीटों की भारी कमी
प्रयागराज जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीटें मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। सभी ट्रेनों में 100 से 170 तक वेटिंग चल रही है। स्लीपर और एसी कोच की बुकिंग भी बंद हो चुकी है। सारनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग-वाराणसी, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस और दुर्ग-नौतनवा ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। कई तारीखों पर बुकिंग बंद हो चुकी है।

महाकुंभ में जाने की योजना बना रहे यात्रियों को जल्द से जल्द अपनी बुकिंग करानी चाहिए।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?