भोपाल: महाकुंभ में बढ़ती भीड़ से रेलवे पर दबाव बढ़ गया है। भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के कारण हादसे की आशंका है। खासतौर पर भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर मेट्रो प्रोजेक्ट और निर्माण कार्य की वजह से रास्ता बदला गया है।
भोपाल रेल मंडल ने उठाए सुरक्षा कदम
दिल्ली हादसे के बाद भोपाल रेल मंडल ने स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी जवान तैनात किए हैं। यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है।
- स्टेशनों पर 375 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है।
- सफाई, पानी, टिकट वेंडिंग मशीन, खाने-पीने की सुविधा का खास ध्यान रखा जा रहा है।
- यात्रियों को पायदान पर बैठकर यात्रा न करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
कुंभ जाने वाली 6 ट्रेनें जिनके रूट बदले गए:
- लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर एक्सप्रेस: इटारसी-बीना-झांसी-कानपुर-लखनऊ-बाराबंकी होते हुए।
- लोकमान्य तिलक ट.-बलिया एक्सप्रेस: बीना-झांसी-कानपुर-लखनऊ-जौनपुर-वाराणसी होकर।
- लोकमान्य तिलक ट.-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस: झांसी-कानपुर-लखनऊ-अयोध्या कैंट होकर।
- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस: गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर-झांसी-बीना-इटारसी होकर।
- बलिया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस: वाराणसी-जौनपुर-लखनऊ-कानपुर-झांसी-बीना होकर।
- अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस: झांसी होते हुए।
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे हर संभव प्रयास कर रहा है।
CHANNEL009 Connects India
