Breaking News

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन शुरू, 25 मार्च को लॉटरी से होगा चयन

राजस्थान के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार अभिभावक 14 मार्च से 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन स्कूलों में प्रवेश के लिए मिले आवेदनों का चयन 25 मार्च को लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। इसके बाद 27 मार्च को चयनित विद्यार्थियों की सूची संबंधित स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।

चयनित छात्रों के लिए 28 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 1 अप्रैल से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना है।


12वीं से पहले आ सकता है 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार एक नया बदलाव कर सकता है। संभावना है कि पहली बार 12वीं से पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा

जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च तक जारी हो सकता है। इसके लिए कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है।

बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए पूरे प्रदेश में 30,915 परीक्षकों को लगाया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह के अनुसार सरकार की कोशिश है कि रिजल्ट जल्दी जारी किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में आसानी हो सके।

About admin

Check Also

कोचिंग विवाद: खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत, फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड को भी बेल

कोचिंग विवाद में खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत! फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?