Breaking News

महिलाओं और बालिकाओं के लिए बड़ी घोषणाएं: लखपति दीदी योजना का विस्तार, पेंशन बढ़ी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट 2025 में महिलाओं और बालिकाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। इसमें पेंशन बढ़ाने, लखपति दीदी योजना के विस्तार और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण योजना शामिल हैं।

महिलाओं के लिए सुविधाएं

  • 500 पिंक टॉयलेट्स बनेंगे – महिलाओं की सुविधा के लिए नवगठित नगरीय निकायों में 500 पिंक टॉयलेट्स बनाए जाएंगे, जिसके लिए 175 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।

‘लखपति दीदी’ योजना का विस्तार

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस योजना का लक्ष्य 20 लाख महिलाओं तक बढ़ाया गया।
  • 1 लाख रुपये तक का लोन 1.5% ब्याज दर पर मिलेगा।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण योजना

  • मुख्यमंत्री न्यूट्रीशन योजना शुरू होगी, जिससे 2.35 लाख गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • इस योजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में 3 दिन की बजाय अब 5 दिन दूध मिलेगा।

बालिकाओं को शिक्षा में बढ़ावा

  • 35 हजार स्कूटी मुफ्त बांटी जाएंगी, जिससे बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन बढ़ी

  • अब पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?