Breaking News

महिला रेलकर्मियों के लिए नई सुविधा, अब ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगी शिकायत

भारतीय रेलवे ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए एक नई सुविधा शुरू की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर रेलवे बोर्ड SHINE नाम का एक डिजिटल मॉड्यूल लॉन्च कर रहा है। इससे महिला कर्मचारियों के लिए शिकायत दर्ज कराना आसान हो जाएगा।

क्या है SHINE मॉड्यूल?
SHINE का पूरा नाम Sexual Harassment Incident Notification for Empowerment है। इसे रेलवे के HRMS पोर्टल में जोड़ा गया है। इसके जरिए महिला कर्मचारी अपने साथ हुए दुर्व्यवहार या यौन उत्पीड़न की शिकायत सीधे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगी। अब उन्हें शिकायत के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय
पहले शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया काफी मुश्किल होती थी। महिलाओं को लिखित आवेदन देकर अधिकारियों से मिलना पड़ता था और कई बार उनकी पहचान उजागर होने का डर भी रहता था।
अब SHINE मॉड्यूल के जरिए महिला कर्मचारी Employee Self Service के माध्यम से सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत नहीं होगी और शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारी पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जांच और कार्रवाई की स्थिति भी देख सकेंगे।

सभी महिलाओं को मिलेगा लाभ
यह सुविधा सिर्फ स्थायी महिला कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाली महिलाएं, प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारी, इंटर्नशिप करने वाली छात्राएं और रेलवे कार्यालयों में आने वाली महिला आगंतुक भी इस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगी।

जिम्मेदारी के साथ लागू होगी व्यवस्था
रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि SHINE मॉड्यूल लागू होने के बाद रेलवे की हजारों महिला कर्मचारियों को एक सुरक्षित मंच मिलेगा, जहां उनकी शिकायत सुनी जाएगी और उनकी गरिमा की रक्षा की जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?