Breaking News

सुबह पैरों में सूजन क्यों होती है? डॉक्टर ने बताए कारण और सावधानियां

अगर सुबह उठने पर आपके पैर या टखने सूजे हुए नजर आते हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई लोग इसे थकान या ज्यादा चलने-फिरने का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार ऐसा होना किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमनदीप अग्रवाल के अनुसार पैरों में सूजन को मेडिकल भाषा में एडिमा (Edema) कहा जाता है। इसमें पैरों की उंगलियों, टखनों या तलवों के आसपास सूजन दिखाई देती है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के पैरों में बार-बार सूजन आ रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते जांच करवाना जरूरी है, क्योंकि यह कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

पैरों में सूजन किन समस्याओं का संकेत हो सकती है:

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • दिल की कमजोरी

  • किडनी से जुड़ी बीमारी

  • लिवर से संबंधित समस्या

  • थायराइड की समस्या

अगर सुबह उठते समय पैरों में अक्सर सूजन रहती है या दर्द और भारीपन महसूस होता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। समय पर जांच और सही इलाज से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

About admin

Check Also

राजस्थान में रहस्यमयी बीमारी से 5 बच्चों की मौत, एन्सेफलाइटिस का शक

राजस्थान के सलूम्बर जिले में 5 छोटे बच्चों की मौत के बाद इलाके में डर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?