Breaking News

माउंट आबू में कोहरे की चादर, तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में बढ़ी ठंड
सिरोही: पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही, जो धीरे-धीरे सूरज निकलने के बाद साफ हुई।

लोगों ने ठंड से बचने के किए उपाय
सर्द हवाओं और गिरते तापमान के कारण लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। जगह-जगह अलाव जलाकर और अदरक वाली चाय की चुस्कियों से ठंड का मुकाबला किया। सूरज की धूप सेंकने का भी लोगों ने आनंद लिया।

पर्यटकों ने उठाया सर्द मौसम का लुत्फ
देशभर से आए पर्यटकों ने सर्द मौसम और घने कोहरे के बीच माउंट आबू की खूबसूरती का आनंद लिया। सूर्योदय के समय बादलों के बीच उगते सूरज का नजारा बेहद आकर्षक था। दिन में साफ आसमान और अच्छी धूप के बीच पर्यटकों ने दर्शनीय स्थलों पर घूमकर फोटोग्राफी की और अपनी यात्रा को यादगार बनाया।

मौसमी बदलाव और स्वास्थ्य पर असर
पिछले हफ्ते से बदलते मौसम के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ा है। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों और घरेलू उपायों का सहारा ले रहे हैं।

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?