Breaking News

मार्च में त्योहारों की भरमार, व्रत-पर्व और शादियों से सजेगा महीना

राजसमंद में मार्च का महीना इस बार त्योहारों, धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों से खास रहने वाला है। पूरे महीने व्रत, पर्व, मेले और अलग-अलग धर्मों के कार्यक्रम होंगे। मौसम बदलने के साथ खान-पान और पहनावे में भी बदलाव नजर आएगा। साथ ही शादियों और अन्य शुभ कार्यों की रौनक भी बढ़ेगी।

महीने की शुरुआत प्रदोष व्रत से होगी। 2 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होगा और 3 मार्च को धूलंडी मनाई जाएगी। लोग रंग-गुलाल से होली खेलेंगे और घरों में मिठाइयों व पकवानों की खुशबू रहेगी।

4 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत होगी। मान्यता है कि चैत्र मास व्रत, उपवास, मेले और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होता है। इसी दौरान मौसम में बदलाव भी साफ महसूस होगा और गर्मी बढ़ने लगेगी।


विवाह और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार 9, 10, 11 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इन दिनों में शादी-ब्याह के साथ व्यापार शुरू करने और घर से जुड़े कामों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। अप्रैल में भी कई शुभ मुहूर्त आएंगे।


मार्च के प्रमुख व्रत और त्योहार

  • 4 मार्च: बादशाह मेला, फूलडोल

  • 11 मार्च: शीतला सप्तमी

  • 13 मार्च: दशा माता व्रत

  • 15 मार्च: पाप मोचिनी एकादशी

  • 19 मार्च: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ

  • 20 मार्च: चेटीचंड

  • 21 मार्च: गणगौर पूजन, ईदुल फितर

  • 25 मार्च: अष्टमी पूजन

  • 26 मार्च: रामनवमी

  • 31 मार्च: महावीर जयंती

इस तरह मार्च का महीना धार्मिक आस्था, उत्सव और सामाजिक आयोजनों से भरा रहेगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?