Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार के मामलों में की सख्त कार्रवाई

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण की तत्कालीन जोन उपायुक्त ममता यादव सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी है, जो एक से तीन साल से लम्बित चल रहे थे।

ममता यादव का रिश्वत मामला

ममता यादव को फरवरी 2022 में 1.10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने गिरफ्तार किया था। उनके साथ चार अन्य कर्मचारी भी पकड़े गए थे। गिरफ्तारी के बाद ममता को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अभियोजन की मंजूरी नहीं दी गई थी। यह मंजूरी अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दे दी है।

डॉ. अनिल गुप्ता का मामला

मुख्यमंत्री ने भरतपुर के चर्चित रिश्वत कांड के आरोपी डॉ. अनिल गुप्ता के खिलाफ भी अभियोजन की मंजूरी दी है। डॉ. अनिल को 8 अगस्त 2021 को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तत्कालीन सरकार के एक मंत्री के प्रभाव के कारण उन्हें एसीबी ने अपने स्तर पर जमानत दे दी थी। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी गई है।

कृषि अधिकारी पर्वत दान का मामला

अभियोजन की मंजूरी का तीसरा मामला कृषि अधिकारी पर्वत दान चारण का है, जिन्हें उदयपुर में 8 जून 2023 को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने गिरफ्तार किया था। उनके साथ उप निदेशक उद्यान लक्ष्मी कुंवर राठौड़ भी गिरफ्तार हुई थीं। पर्वतदान के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी अब दी गई है, जो अक्टूबर 2023 से लम्बित थी।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?