Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर पहुंचे, बैठक शुरू:बैठक में जनप्रतिनिधि भी शामिल, आमजन का प्रवेश बंद किया, कई रास्तों को किया डायव

झाला रानी शाखा ने शुरू किया ‘विरासत के साथ सेल्फी’ अभियान, गढ़ गार्डन में बांधे परिंडे

झाला रानी शाखा की ओर से पर्यटन और विरासत संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘विरासत के साथ सेल्फी’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत लोगों को ऐतिहासिक स्थलों और विरासत से जुड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान गढ़ गार्डन में परिंडे बांधे गए, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी मिल सके। शाखा सदस्यों ने कहा कि विरासत संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण और जीव-जंतुओं की देखभाल भी समाज की जिम्मेदारी है।

अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को अपने शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ना है। लोगों से अपील की गई कि वे विरासत स्थलों पर जाएं, वहां की स्वच्छता और संरक्षण का ध्यान रखें और फोटो-सेल्फी के माध्यम से इन्हें सोशल मीडिया पर सकारात्मक तरीके से प्रचारित करें।

शाखा की ओर से कहा गया कि पर्यटन तभी बढ़ेगा जब स्थानीय लोग अपनी विरासत पर गर्व करेंगे और उसके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। गढ़ गार्डन में हुए कार्यक्रम में सदस्यों ने विरासत संरक्षण, स्वच्छता और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?