Related Articles
बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बिलासपुर दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया जा रहा था। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया है।
सीएम विष्णुदेव साय अरपा रिवर व्यू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद ड्रोन उड़ते हुए देखा गया, और यह ड्रोन सीएम के पास भी मंडराता नजर आया।
CHANNEL009 Connects India
