Breaking News

मुजफ्फरनगर में हथियारों के तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पिस्टल, तमंचे और मोबाइल

मुजफ्फरनगर:
शामली रोड पर बने नए फ्लाईओवर के नीचे मुजफ्फरनगर पुलिस ने 11 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे 8 पिस्टल, 3 तमंचे, 6 कारतूस, 11 मोबाइल फोन और 2 कार बरामद की गई हैं।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

खालापार पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध हथियार बेचने के लिए फ्लाईओवर के नीचे जमा हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो कार और एक बाइक खड़ी थी और कुछ युवक वहां मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत सभी को पकड़ लिया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

गिरफ्तार युवकों ने कबूल किया कि वे अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वे हथियार कहां से लाते थे, किसे बेचते थे और इससे पहले किन लोगों को हथियार बेचे हैं

पकड़े गए युवकों की सूची

  1. रोबिन पुत्र सुभाष, शोबापुर, मेरठ

  2. रोहित पुत्र सुभाष, शोबापुर, मेरठ

  3. अभय पुत्र राजकुमार, मंडी चमारान, सरधना, मेरठ

  4. विशाल पुत्र पवन कुमार, भमोरी, सरधना, मेरठ

  5. विशु पुत्र वीरेंद्र, मंडी चमारान, सरधना, मेरठ

  6. कर्ण पुत्र कुशलपाल, रेडाकला, बड़गांव, सहारनपुर

  7. कबीर पुत्र खुर्शीद, सैठपुरी भौकरहेड़ी, भोपा, मुजफ्फरनगर

  8. विवेक पुत्र कुलदीप, गोटका सरूरपुर, मेरठ

  9. प्रमोद पुत्र वीर सिंह, गोटका सरूरपुर, मेरठ

  10. जितेंद्र पुत्र वीर सिंह, मुजाहिदपुर, रतनपुरी, मुजफ्फरनगर

  11. उजैफा पुत्र सरताज, लाल मोहम्मद मोहल्ला, खतौली, मुजफ्फरनगर

पुलिस अब इस गिरोह की तस्करी नेटवर्क और बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

About admin

Check Also

बिलासपुर में ठगी के दो मामले: फॉरेक्स के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, नौकरी का झांसा देकर 78 हजार ऐंठे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?