Breaking News

मुहाना मंडी: ग्वार फली हुई महंगी, लहसुन-प्याज के दाम स्थिर

जयपुर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक मंडी में शनिवार को ग्वार फली के दाम बढ़ गए। वहीं, लहसुन, प्याज और आलू के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। टमाटर के दाम भी स्थिर रहे जबकि भिंडी, बैंगन, कद्दू जैसी कुछ सब्जियों के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

आज के प्रमुख सब्जी भाव (प्रति किलो दर):

  • ग्वार फली: ₹40 से ₹50

  • टमाटर (हाइब्रिड): ₹14 से ₹26

  • भिंडी: ₹10 से ₹18

  • करेला: ₹13 से ₹17

  • बैंगन: ₹7 से ₹14

  • कद्दू: ₹5 से ₹6

  • अदरक: ₹37 से ₹38

  • शिमला मिर्च: ₹25 से ₹30

  • नींबू: ₹25 से ₹27

  • तुरई: ₹25 से ₹30

  • टिंडा: ₹40 से ₹55

  • खीरा (पॉलीहाउस): ₹25 से ₹28

  • कैरी (कच्चा आम): ₹13 से ₹16

  • मिर्ची: ₹10 से ₹15

  • बारीक मिर्च: ₹25 से ₹28

  • फूल गोभी: ₹25 से ₹28

  • पत्ता गोभी: ₹5 से ₹6

  • लोकी: ₹7 से ₹10

  • अरबी: ₹26 से ₹28

आलू-प्याज-लहसुन के दाम (स्थिर):

  • आलू: ₹9 से ₹13

  • प्याज (लोकल): ₹8 से ₹13

  • प्याज (एमपी): ₹12 से ₹15

  • प्याज (नासिक): ₹15 से ₹20

  • लहसुन: ₹30 से ₹80

मुहाना मंडी के अधिकारियों के अनुसार, ग्वार फली की मांग बढ़ने से उसके दामों में तेजी आई है, जबकि बाकी प्रमुख सब्जियों के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?