Breaking News

सिराज की तूफानी गेंदबाजी पर सचिन भी हुए फिदा, भारत की मेहनत पर उठे सवाल को फैंस ने किया ट्रोल

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की। लेकिन इस जीत के बाद एक विवाद भी सामने आया। एक विदेशी पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “मुझे लगता है भारत ने गेंद पर वैसलीन का इस्तेमाल किया। 80 ओवर बाद भी गेंद नई जैसी चमक रही थी। अंपायर को इस गेंद की जांच करानी चाहिए।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कहा कि यह हमारे खिलाड़ियों की मेहनत का अपमान है।

इस मैच के हीरो रहे मोहम्मद सिराज, जिन्होंने अकेले 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। खास बात यह रही कि आखिरी दिन भी वह करीब 145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे, जबकि पूरी सीरीज में उन्होंने 1000 से ज्यादा गेंदें फेंकी थीं।

सचिन तेंदुलकर ने सिराज की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे सिराज का जज्बा बहुत पसंद आया। जैसे उनके पैरों में स्प्रिंग हो। कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगा कि एक तेज गेंदबाज हर वक्त आपके सामने खड़ा हो। सिराज ने आखिरी दिन भी शानदार एनर्जी दिखाई।”

इस सीरीज में भारत की टीम अनुभव के मामले में इंग्लैंड से कम थी। लेकिन यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार और ध्रुव जुरेल जैसे नए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन युवाओं ने दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य मजबूत है। इनका आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क पूरे देश को गर्व महसूस करा गया।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?