Breaking News

मेरठ: 1.5 करोड़ के कैसीनो काॅइन बरामद, रईसजादों की पार्टी में छापा, होटल मालिक समेत छह पर केस दर्ज

मेरठ

मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में सोमवार आधी रात पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ किया। यहां दिल्ली और मुंबई की युवतियां सौ टेबल लगाकर कैसीनो चला रही थीं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ के कैसीनो काइन बरामद किए और 15 रईसजादों और छह युवतियों को हिरासत में लिया। होटल मालिक समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ भंडाफोड़?

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा को सूचना मिली थी कि होटल में अवैध कैसीनो चल रहा है, जिसमें कई राज्यों से लोग शामिल हैं। इसके बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें विभिन्न थानों के अधिकारी शामिल थे। टीम ने जब होटल के प्रथम तल पर छापा मारा, तो वहां दिल्ली और मुंबई की युवतियों को कैसीनो चलाते पाया गया।

ऑनलाइन बुक की गई थी पार्टी

इस पार्टी को ऑनलाइन बुक किया गया था। वहां मौजूद युवतियां अर्द्धनग्न अवस्था में डांस कर रही थीं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 35 से ज्यादा लोग फरार हो गए, जबकि कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए। पुलिस ने मौके से 1.5 करोड़ के कैसीनो काइन बरामद किए।

होटल मालिक से पूछताछ

सीओ दौराला शुचिता सिंह ने होटल मालिक नवीन अरोड़ा से पूछताछ की और पार्टी में शामिल लोगों के बारे में जानकारी ली।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

सूचना लीक होने की वजह से कई लोग पहले ही भाग गए थे। होटल में अंधेरा कर दिया गया था। इस मामले में नौचंदी पुलिस को छापे से दूर रखा गया, क्योंकि उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

पुलिस ने अब इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?