Breaking News

मैक्वेरी आइलैंड पर 5.7 तीव्रता का भूकंप, धरती थर्राई

दुनियाभर में भूकंप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, और आज 19 दिसंबर को मैक्वेरी आइलैंड पर भी भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 7:37 बजे आया।

मैक्वेरी आइलैंड, जो राजनीतिक रूप से ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा माना जाता है, पर यह भूकंप 10 किलोमीटर गहरे स्थान पर हुआ। हालांकि, इस भूकंप से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन धरती थर्राई जरूर।

हालांकि कई भूकंपों से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन कुछ बड़े भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। पिछले साल तुर्की, सीरिया, मोरक्को, अफगानिस्तान, नेपाल और चीन में आए भूकंपों ने भारी नुकसान किया था। इसी साल जापान, ताइवान और वानूआतू में भी भूकंप से तबाही हुई। भूकंप के मामलों में यह वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है।

About admin

Check Also

उत्तराखंड के बागेश्वर में हल्का भूकंप, प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शुक्रवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?