Breaking News

मैनपुरी के साहित्यकार डॉ. धरम को मिला साहित्य गौरव सम्मान

मैनपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. धर्मेंद्र सिंह धरम को नगालैंड महोत्सव में साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उनकी पुस्तक “अद्भुत है संसार हमारा” का विमोचन भी हुआ।

यह कार्यक्रम 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक दीमापुर, नगालैंड में आयोजित हुआ था, जिसे अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति ने आयोजित किया था। तीन दिन चले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. धरम को हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

साहित्य गौरव सम्मान उन्हें समिति के अध्यक्ष सुरेश नीरव और अनिल सुलभ द्वारा अंग वस्त्र, कंठ माला और सम्मान पत्र देकर दिया गया। इस मौके पर डॉ. धरम की पुस्तक का विमोचन पद्मपुखरी (दीमापुर) की निदेशक पी ताकालीला ने किया, और इस अवसर पर देश-विदेश से आए प्रसिद्ध साहित्यकार भी मौजूद थे।

डॉ. धरम को इस सम्मानित किए जाने पर मैनपुरी के अन्य साहित्यकारों ने खुशी जाहिर की है।

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?