Breaking News

यशस्वी जायसवाल की गिरती फॉर्म से टीम इंडिया परेशान, शुरुआती जोश के बाद लगातार फ्लॉप

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को कड़ा मुकाबला झेलना पड़ रहा है। खासकर युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल की फॉर्म अब टीम के लिए चिंता का कारण बन गई है। सीरीज की शुरुआत में उन्होंने शानदार शतक जरूर लगाया था, लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला खामोश ही रहा है।

सीरीज की पहली टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी को देखकर लग रहा था कि वो इस सीरीज में भारत की बल्लेबाजी की ताकत बनेंगे। लेकिन दूसरी पारी में वे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने पहली पारी में 87 रन बनाए। लेकिन दूसरी पारी में वो 28 रन पर ही आउट हो गए। इसके बाद से उनके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी। तीसरे टेस्ट में लॉर्ड्स के मैदान पर जायसवाल पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में शून्य (0) पर आउट हो गए। चौथे टेस्ट की एक पारी में उन्होंने 58 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में फिर से खाता भी नहीं खोल सके। सीरीज के आखिरी यानी पांचवें टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके इस लगातार खराब प्रदर्शन से अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या वो टीम में अपनी जगह पक्की रख पाएंगे?

यशस्वी जायसवाल को एक ऐसा बल्लेबाज माना जाता है जो लंबी पारी खेलने की क्षमता रखता है। लेकिन इस सीरीज में वे शुरुआत तो कर रहे हैं, मगर उसे बड़े स्कोर में बदल नहीं पा रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में पहले जैसी मजबूती और निरंतरता नहीं दिख रही है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?