Breaking News

युवक के पेट से निकाली कीलें, सुई और नट-बोल्ट: दूरबीन से किया ऑपरेशन

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने दूरबीन से एक युवक का ऑपरेशन कर उसके पेट से 10 कीलें, 8 सुई, एक चाबी और नट-बोल्ट निकाले हैं। अब युवक पूरी तरह स्वस्थ है।

सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजेन्द्र मांडिया ने बताया कि 6 मई को अलवर से एक युवक रेफर होकर आया था। उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। परिजनों ने बताया कि वह लोहे की कीलें, सूइयां और सिक्के खा गया था। डॉक्टरों की टीम ने एक्सरे और सीटी स्कैन किया।

जांच में पता चला कि युवक के पेट में लोहे की बहुत सारी चीजें जमा हो गई थीं, जो बड़ी आंतों तक पहुंच गई थीं। डॉक्टरों की टीम ने बिना चीरा लगाए दूरबीन से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। हालांकि यह ऑपरेशन करना काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण था। फिर भी, डॉ. मांडिया की नेतृत्व में डॉक्टरों ने 3 घंटे में सफल ऑपरेशन किया।

युवक रेवाड़ी का रहने वाला था और उसकी मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर थी, इसलिए उसने लोहे की चीजें निगल लीं। दर्द होने पर घरवालों ने जांच करवाई और उसे अलवर में भर्ती करवाया, जहां से 6 मई को जयपुर रेफर कर दिया गया। यहां आने पर ऑपरेशन किया गया और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

लेप्रोस्कोपी से पेट को खोलकर सारी कीलें, सुई, चाबी और नट-बोल्ट निकाले गए और बाद में दूरबीन से ही पेट को टांकों की मदद से बंद किया गया। युवक के पेट से निकाली गई कीलें अलग-अलग साइज की थीं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?