Breaking News

महिला बनकर छिपा था कुख्यात अपराधी बिट्टू, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

जोधपुर (राजस्थान): जोधपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के लिए सिरदर्द बना हिस्ट्रीशीटर दया शंकर वाल्मिकी उर्फ बिट्टू, जो पिछले चार महीने से फरार था, महिला के भेष में पकड़ा गया। उसने खुद को छिपाने के लिए लाल साड़ी, काला ब्लाउज, मंगलसूत्र, लेडीज अंगूठी और घूंघट तक पहन रखा था।

बार-बार पुलिस को देता रहा धोखा

बिट्टू जोधपुर के सूर्या कॉलोनी, लखारा बाजार का रहने वाला है। जब पुलिस उसे पकड़ने आती थी, तो वह महिला बनकर घूंघट में आ जाता और महिलाओं जैसी आवाज में कहता कि “बिट्टू घर पर नहीं है।”

पुलिस को शक तो होता था, लेकिन हर बार वह महिला के घूंघट के चलते पुष्टि नहीं कर पाती। लेकिन जब शक बढ़ गया, तो पुलिस ने सख्ती की और घूंघट हटवाया, तो अंदर से निकला खुद बिट्टू

फरवरी में मारपीट कर हुआ था फरार

फरवरी 2025 में बिट्टू और उसके साथियों ने प्रिंस चावला नाम के युवक से मारपीट की थी। पुरानी रंजिश के चलते उसे समझौते के बहाने बुलाया और कांच की बोतल व डंडों से बुरी तरह पीटा। फिर उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए थे।

इस हमले में बिट्टू के साथ हेमेंद्र उर्फ भाईड़ा और हितेश उर्फ टेनिया भी शामिल थे। तभी से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

पकड़े जाने पर महिला जैसे कपड़ों में मिला बिट्टू

जब पुलिस ने बिट्टू को पकड़ा, तो उसने चेहरे पर स्कार्फ, लाल साड़ी, ब्लाउज और मंगलसूत्र पहन रखा था। लेकिन पुलिस को उसकी चाल-ढाल और आवाज पर शक हुआ, और जब जांच की तो हकीकत सामने आ गई।

पुलिस का बयान

कोतवाली पुलिस ने बताया कि यह मामला बहुत ही चौंकाने वाला था। बिट्टू अब पुलिस की गिरफ्त में है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

इस अजीबोगरीब तरीके से छिपने की कोशिश ने सभी को हैरान कर दिया।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?