Breaking News

यूपी में नई शिक्षक भर्ती पर फिलहाल रोक, 47 हजार पद खाली

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे 20 से 25 लाख अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल नई शिक्षक भर्ती की कोई योजना नहीं है।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक अध्यापक के 46,944 पद खाली हैं। इसके बावजूद सरकार 2022 के बाद TET पास अभ्यर्थियों के लिए नए पद बनाने पर विचार नहीं कर रही है। उनका कहना है कि परिषदीय स्कूलों में अभी पर्याप्त संख्या में शिक्षक और शिक्षा मित्र कार्य कर रहे हैं।

यह जानकारी उन्होंने सपा विधायक अनिल प्रधान के सवाल के जवाब में दी। अनिल प्रधान ने पूछा था कि क्या सरकार जल्द ही नई शिक्षक भर्ती निकालने जा रही है।

इस पर अनिल प्रधान ने कहा कि प्रदेश के लाखों डीएलएड और TET पास युवा कई सालों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती न होने के कारण वे दूसरे राज्यों में आवेदन करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि अदालत द्वारा TET को अनिवार्य करने के निर्देश पर सरकार क्या कदम उठाएगी। साथ ही शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने और नई भर्ती शुरू करने को लेकर भी सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में आखिरी बड़ी भर्ती 2019 में 69 हजार सहायक अध्यापकों की हुई थी। इसके बाद 2022 में अदालत के आदेश पर 5,886 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। तब से अब तक कोई नई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़ा मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, जबकि हाईकोर्ट ने मेरिट सूची दोबारा जारी करने का निर्देश दिया था।

About admin

Check Also

बड़ा फैसला: राजस्थान में पहली बार आधार सत्यापन के साथ होगी भर्ती परीक्षा

राजस्थान में बिजली विभाग की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?