Related Articles
आजकल की गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यूरिक एसिड बढ़ना एक आम समस्या बन गया है। इससे जोड़ों में दर्द, गठिया और किडनी स्टोन जैसी परेशानी हो सकती है। लेकिन कुछ आसान योगासन अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यहां 4 असरदार योग बताए गए हैं जो यूरिक एसिड कम करने में मदद करते हैं।
1. पवनमुक्तासन (Pawanmuktasana)
यह योगासन पेट और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और यूरिक एसिड घटाने में मदद करता है।
कैसे करें:
-
पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को मोड़ लें।
-
घुटनों को सीने की तरफ लाकर हाथों से पकड़ें।
-
सिर उठाकर घुटनों से मिलाने की कोशिश करें।
-
इस पोजिशन में कुछ सेकंड रुकें और धीरे-धीरे वापिस आएं।
2. सेतुबंधासन (Setubandhasana)
यह आसन किडनी की कार्यक्षमता को सुधारता है और शरीर को मजबूत बनाता है।
कैसे करें:
-
पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ें।
-
पैरों को कूल्हों के पास रखें।
-
अब अपने हिप्स को ऊपर उठाएं और दोनों हाथों को जमीन पर सीधे रखें।
-
कुछ देर रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।
3. भुजंगासन (Bhujangasana)
यह योग रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और पाचन बेहतर बनाता है।
कैसे करें:
-
पेट के बल लेट जाएं।
-
हाथों को कंधों के नीचे रखें।
-
अब सांस लेते हुए ऊपर की ओर शरीर को उठाएं।
-
सिर ऊपर रखें और कुछ देर रुकें, फिर वापिस नीचे आएं।
4. त्रिकोणासन (Trikonasana)
इस आसन से शरीर का संतुलन सुधरता है, यूरिक एसिड कम होता है और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
कैसे करें:
-
सीधे खड़े होकर दोनों पैरों के बीच दूरी बनाएं (करीब 3-4 फीट)।
-
दाएं हाथ से दाएं पैर को छूने की कोशिश करें और बायां हाथ ऊपर की ओर करें।
-
कुछ सेकंड रुकें और फिर दूसरी साइड करें।
नोट:
यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है। कोई भी योग या उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
CHANNEL009 Connects India
