Breaking News

रणथंभौर दुर्ग: बाघों की आवाजाही रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बनेगी सुरक्षा दीवार, 66 लाख की लागत से काम शुरू

सवाईमाधोपुर: रणथंभौर दुर्ग में बाघों की आवाजाही रोकने और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। दुर्ग की टूटी हुई सुरक्षा दीवार को ठीक करने के लिए 66 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

पिछले डेढ़ महीने में बाघों के हमले की तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें 9 जून को जैन मंदिर पर तैनात चौकीदार की मौत हो गई थी। इसके बाद से ग्रामीणों ने दीवार की मरम्मत की मांग करते हुए धरना भी दिया था।

प्रशासन ने दी दीवार मरम्मत की मंजूरी
गंगापुरसिटी के एडीएम आरके मीणा ने जानकारी दी कि 17 जून को टेंडर खोला जाएगा और 18 जून से काम शुरू कर दिया जाएगा। दीवार की मरम्मत से बाघों व अन्य जंगली जानवरों की घुसपैठ रोकी जा सकेगी और त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।

रणथंभौर दुर्ग में यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और वन्य जीवों से टकराव रोकने के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?