Breaking News

रमजान का पहला रोजा रखा, मस्जिदों में हुई तरावीह की नमाज

पवित्र रमजान महीने की शुरुआत के साथ ही रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहला रोजा रखा। दिनभर रोजेदारों ने पांच वक्त की नमाज अदा की और शाम को रोजा इफ्तार किया

शहर की मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रात में रमजान की रौनक देखने को मिली, और बाजारों में इफ्तार से पहले खरीदारी करते लोग नजर आए।

जमीयत उलेमा के जिला अध्यक्ष हाफिज सैय्यद नासिर अली ने बताया कि रमजान में रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना खाना-पानी के रहते हैं और सूर्यास्त के बाद रोजा खोलते हैं। इस दौरान वे देश की सुख-समृद्धि के लिए दुआ भी मांगते हैं

पहले दिन सभी मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई, और रमजान की पाक महीना पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?