Breaking News

राइजिंग राजस्थान: पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय नेता जयपुर आएंगे, अमित शाह की भी संभावना

जयपुर।
राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस समिट में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई बड़े केंद्रीय नेताओं का आना तय हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन सत्र में सोमवार को जयपुर आएंगे। इसके अलावा आठ से ज्यादा केंद्रीय मंत्री भी इसमें शामिल हो सकते हैं। संभावना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी समिट में भाग ले सकते हैं, हालांकि उनके दौरे की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम
सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सोमवार सुबह करीब 10 बजे जयपुर पहुंचेंगे। वे सुबह साढ़े दस बजे जेईसीसी (जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) में समिट का उद्घाटन करेंगे। पीएम करीब 1 घंटे 20 मिनट तक कार्यक्रम में रुकेंगे और दोपहर 12 बजे के बाद जयपुर से रवाना होंगे। सुरक्षा के चलते पीएम के आने से एक घंटे पहले उद्घाटन स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

कई केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल
सूत्रों के मुताबिक, समिट में कई केंद्रीय मंत्रियों का आना तय है। इनमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, रामदास अठावले और भागीरथ चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के भी आने की संभावना है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?