Breaking News

राजस्थान के 72 लाख किसानों को बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही 1400 करोड़ रुपए

जयपुर: राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब किसानों को हर साल 9000 रुपए मिलेंगे, जो पहले 8000 रुपए थे।

24 फरवरी को किसानों के खातों में आएगी राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में किसान सम्मान समारोह में योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान राजस्थान के 72 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 1400 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जाएगी।

राजस्थान में राज्य स्तरीय समारोह

इस अवसर पर जयपुर के राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा, जिला, ब्लॉक और गांव स्तर पर भी कृषि विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

अब तक 18 किश्तों में करोड़ों की मदद

अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि डीबीटी के जरिए दी जा चुकी है।

राजस्थान सरकार ने भी बढ़ाई सहायता राशि

राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 2000 रुपए अतिरिक्त मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया गया है। इसका ऐलान राज्य बजट 2025-26 में किया गया है।

अब राजस्थान के किसानों को हर साल 9000 रुपए की सम्मान निधि मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?