Breaking News

राजस्थान में एक और भ्रष्ट अधिकारी का भंडाफोड़, ACB ने की बड़ी कार्रवाई

PWD के XEN हरिप्रसाद मीणा के ठिकानों पर छापेमारी
राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता (XEN) हरिप्रसाद मीणा के जयपुर और दौसा सहित 5 जगहों पर एक साथ छापा मारा गया। मीणा पर अपनी आय से करीब 200 फीसदी ज्यादा संपत्ति जुटाने का आरोप है।

ACB की बड़ी कार्रवाई
यह छापेमारी ACB के डीआईजी राहुल कोटोकी की निगरानी और DG रविप्रकाश मेहरड़ा व ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश में की गई। टीमों ने एक साथ 5 जगहों पर रेड डाली:

  1. यूनिक एम्पोरिया, वीआईटी रोड, जगतपुरा, जयपुर

  2. यूनिक न्यू टाउन, महिमा पनोरमा के पीछे, जगतपुरा, जयपुर

  3. फार्म हाउस, गांव बगड़ी, तहसील लालसोट, जिला दौसा

  4. PWD कार्यालय, ब्लॉक दूदू, जयपुर

  5. किराये का मकान, फ्रेंड्स कॉलोनी, नरैना रोड, दूदू, जयपुर

शानदार लाइफस्टाइल का पर्दाफाश
ACB की शुरुआती जांच में हरिप्रसाद मीणा के पास कई महंगी चीजें मिलीं। उनके पास दो ऑडी कारें, एक स्कॉर्पियो, फोर्ड एंडेवर SUV, रॉयल एनफील्ड बाइक, तीन महंगे फ्लैट, दौसा में एक फार्म हाउस और विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड मिला है।
इसके अलावा, उनके 19 बैंकों में खाते हैं जिनमें करोड़ों का लेन-देन हुआ है। उन्होंने बैंकों से लिए गए भारी लोन भी जल्दी चुका दिए, जो शक के घेरे में है।

जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
ACB अधिकारियों के मुताबिक, हरिप्रसाद मीणा की आय और संपत्तियों में भारी गड़बड़ी पाई गई है। सभी दस्तावेजों की जांच चल रही है। जल्द ही संपत्तियों का पूरा मूल्यांकन कर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया जाएगा। अगर जांच में आरोप साबित होते हैं और संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो मीणा की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
टीम ने कई दस्तावेज, बैंक पासबुक, प्रॉपर्टी से जुड़े कागज और डिजिटल डेटा भी जब्त कर लिया है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?