Related Articles
राजस्थान में सर्दी का असर तेज हो गया है। बीती रात शेखावाटी अंचल सबसे ठंडा रहा। सीकर जिले का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर कस्बे का तापमान गिरकर 2.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
शेखावाटी बना सबसे सर्द इलाका
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, बीती रात सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा, जो माउंट आबू से भी कम था। फतेहपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। माउंट आबू, जो राज्य का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल है, का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठिठुरन बढ़ी, शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में जल्द भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। उत्तरी हवा के तेज बहाव से राजस्थान में सुबह और शाम ठंडक बढ़ रही है। अगले सप्ताह से शीतलहर शुरू होने और तापमान में और गिरावट की संभावना है। गंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्के कोहरे की संभावना भी जताई गई है।
16 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम
जयपुर सहित 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में बीती रात पारा 9.4 डिग्री पर आ गया। चूरू का तापमान 5.6 डिग्री और सीकर का 5 डिग्री रहा।
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस)
- माउंट आबू: 5.0
- पिलानी: 6.3
- अलवर: 6.6
- करौली: 7.9
- संगरिया: 5.7
- भीलवाड़ा: 8.6
- अजमेर: 8.8
- गंगानगर: 8.0
- डबोक: 9.9
पश्चिमी राजस्थान में सर्दी कम
पश्चिमी जिलों में सर्दी के तेवर अपेक्षाकृत नर्म रहे। बाड़मेर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और जैसलमेर का 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।
हाड़कंपाने वाली ठंड का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड शुरू होने की चेतावनी दी है। इस बार सर्दी के पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना है। जनवरी तक सर्दी अपने चरम पर रहने का अनुमान है।
CHANNEL009 Connects India
