Breaking News

राजस्थान में बड़ी खबर: आज रात 8 बजे से रेजिडेंट्स करेंगे पूरी हड़ताल, सरकार को चेतावनी – जल्द पूरी करें हमारी मांगें

जयपुर: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का मामला गंभीर हो गया है। 17 अक्टूबर को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने रेजिडेंट्स से मुलाकात कर दो दिन में उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था। 18 अक्टूबर को बैठक होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जिससे रेजिडेंट्स नाराज हो गए हैं।

कंपलीट स्ट्राइक की चेतावनी

जार्ड अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल ने कहा, “हम 8 अक्टूबर से अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। अब तक हमने इमरजेंसी सेवाओं में हड़ताल नहीं की थी। 17 अक्टूबर को मंत्री ने सकारात्मक बातचीत की थी और दो दिन में समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन 18 अक्टूबर को बैठक नहीं हुई और न ही कोई प्रशासनिक संपर्क किया गया। अगर हमारी मांगें 19 अक्टूबर की रात 8 बजे तक पूरी नहीं हुईं, तो हम पूरी हड़ताल करेंगे। इसका जिम्मा सरकार का होगा।”

2400 से अधिक रेजिडेंट्स की हड़ताल

पिछले 12 दिनों से जारी हड़ताल में 2400 से अधिक रेजिडेंट्स शामिल हैं। अब तक इमरजेंसी सेवाएं चालू थीं, लेकिन अगर पूरी हड़ताल शुरू हुई तो इमरजेंसी सेवाएं भी बंद हो जाएंगी, जिससे प्रदेशभर में इसका असर पड़ेगा।

अस्पतालों में स्थिति गंभीर

एसएमएस, जेके लोन, जयपुरिया, कांवटिया, जनाना और अन्य अस्पतालों में रेजिडेंट्स की हड़ताल से हालात बिगड़ चुके हैं। मरीजों को सही से इलाज नहीं मिल पा रहा है और सीनियर डॉक्टरों को ओपीडी और वार्ड में मरीजों को संभालने में मुश्किलें आ रही हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?