Breaking News

राजस्थान में भी जल्द शुरू हो सकती है लाड़ली बहना योजना, मंत्री ने दिए संकेत

भजनलाल सरकार के एक साल पूरे होने पर राजस्थान सरकार प्रदेशवासियों को कई सौगातें दे रही है। इसी बीच मंत्री जोगाराम पटेल ने संकेत दिए हैं कि राजस्थान में भी लाड़ली बहना योजना जल्द शुरू हो सकती है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए लागू की जाएगी, जैसा कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लागू है।

लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। मध्य प्रदेश में यह राशि 1250 रुपये और महाराष्ट्र में 1500 रुपये है। इस योजना का लाभ 21 से 60 साल तक की अविवाहित, विवाहित, तलाकशुदा, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को मिलता है।

मंत्री जोगाराम पटेल ने इस योजना को राजस्थान में भी लागू करने के संकेत दिए और कहा कि यह योजना चुनावों में गेम चेंजर साबित हो सकती है।

इसके अलावा, मंत्री ने राजस्थान में “वन स्टेट-वन इलेक्शन” के तहत पंचायत और निकाय चुनाव कराने की बात भी की।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?