Breaking News

राजस्थान में 500 से ज्यादा RGHS कार्ड ब्लॉक, अब हर महीने मोबाइल पर आएगा खर्च का मैसेज

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने RGHS योजना में हो रहे फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने 500 से ज्यादा लाभार्थियों के कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं और करीब 2 करोड़ रुपये की वसूली भी की है।

शिकायतें मिली थीं कि कुछ निजी अस्पताल SSO ID का गलत इस्तेमाल कर मरीजों के नाम पर फर्जी बिल बना रहे थे। कई मामलों में मरीज ने न तो इलाज कराया और न ही दवा ली, फिर भी उनके कार्ड से पैसे काट लिए गए। इसी गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने नया ‘अलर्ट सिस्टम’ शुरू किया है।

अब हर महीने लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS भेजा जाएगा। इस मैसेज में बताया जाएगा कि उस महीने उनके कार्ड से कितना खर्च हुआ। इसमें OPD, IPD, दवाइयों और डे-केयर का अलग-अलग विवरण होगा। इससे लोग तुरंत समझ सकेंगे कि कहीं उनके नाम पर गलत बिल तो नहीं बनाया गया।

यदि किसी को लगे कि उसके कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो वह RGHS हेल्पलाइन, संबंधित कार्यालय या 181 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकता है। विभाग ने साफ कहा है कि निगरानी और सख्त की जाएगी और दोषी अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।5

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?