Related Articles
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में 200 में से 167 विधायकों ने सवाल पूछे हैं। अब तक करीब 9800 सवाल विधानसभा में लगाए गए हैं। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत 8 विधायकों ने एक भी सवाल नहीं पूछा।
गहलोत और राजे ने अब तक सत्र में भाग नहीं लिया
बजट सत्र की अब तक 20 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए। विधानसभा में मंत्रिमंडल के सदस्य और विधानसभा अध्यक्ष सवाल नहीं पूछ सकते, जिससे 175 विधायकों को सवाल पूछने का मौका था, लेकिन इनमें से 167 विधायकों ने ही सवाल पूछे।
100 सवालों की सीमा पार करने वाले विधायक
अब तक 36 विधायकों (21.55%) ने 100 सवालों की तय सीमा को पूरा किया। वहीं, 131 विधायक (78.45%) इस सीमा तक नहीं पहुंच सके। कुछ विधायकों ने बहुत कम सवाल पूछे हैं।
14 विधायकों ने 10 से भी कम सवाल पूछे
- दर्शन सिंह – 09
- रीटा चौधरी – 09
- सिद्धी कुमारी – 09
- वीरेन्द्र सिंह – 09
- शोभारानी कुशवाह – 08
- विश्वराज सिंह मेवाड़ – 08
- अशोक चांदना – 07
- सुभाष मील – 07
- शैलेश सिंह – 06
- सुरेन्द्र सिंह राठौड़ – 06
- राजेन्द्र गुर्जर – 06
- अनिता जाटव – 01
- दीपचंद खैरिया – 01
- ललित यादव – 01
इस बजट सत्र में कई वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी और कम सवाल पूछने की प्रवृत्ति पर सवाल उठ रहे हैं।
CHANNEL009 Connects India
