हनुमानगढ़, रावतसर:
भैरूसरी गांव के सरकारी स्कूल की तीन होनहार छात्राओं ने इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक लाकर स्कूल और गांव का नाम रोशन किया। इन छात्राओं के नाम हैं सुनीता भाटी, प्रियंका भाटी और निशा भाटी।
इन बेटियों ने कठिन मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। उनकी मेहनत देखकर उनके शिक्षक नौरंगलाल गोदारा ने पहले ही वादा किया था कि अगर वे इतिहास में पूरे अंक लाएंगी तो उन्हें हवाई यात्रा कराएंगे।
जब छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, तो शिक्षक ने अपना वादा निभाया और उन्हें हिसार से दिल्ली तक हवाई यात्रा करवाई। दिल्ली में छात्राओं ने इंडिया गेट, मेट्रो और एयरपोर्ट घूमने का अनुभव लिया।
गांव में बने गर्व का विषय
इन बेटियों की सफलता और शिक्षक की सराहनीय पहल को देखते हुए गांव में इनका सम्मान किया जाएगा। राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था रावतसर के तहसील अध्यक्ष राधेश्याम भाटी और जिलाध्यक्ष लालचंद धांधल ने बताया कि मंगलवार को गांव में इन छात्राओं और शिक्षक का सम्मान समारोह आयोजित होगा।
गांववाले बोले, “शिक्षक हो तो ऐसा!“
CHANNEL009 Connects India
