Related Articles
राजस्थान के बीकानेर जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार अचानक हुए हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर आई एक गाय से टकराकर कार पलट गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र में जयपुर रोड पर गणपति ढाबे के पास रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, कानपुर का रहने वाला एक परिवार कार से बीकानेर शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार तेज़ी से पलट गई।
युवक की इलाज के दौरान मौत
हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान तरुण भाटिया नाम के युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बेसहारा पशु फिर बने हादसे की वजह
इस घटना ने एक बार फिर हाईवे और मुख्य सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या को सामने ला दिया है। ऐसे जानवर आए दिन गंभीर सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
CHANNEL009 Connects India
