Breaking News

राजस्थान सरकार को चेतावनी: दूदू जिले को निरस्त करने पर पुनर्विचार करें, नहीं तो जयपुर तक जाम किया जाएगा

पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने दूदू जिले को निरस्त करने के खिलाफ विरोध जताते हुए राजस्थान सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायत से सीधे जिला बने दूदू को निरस्त कर क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया है।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में नागर ने भाजपा सरकार और दूदू विधायक प्रेमचंद बैरवा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार पुनर्विचार नहीं करती है, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। पहले दूदू और फिर बाद में जयपुर तक जाम किया जाएगा।

नागर ने यह भी बताया कि सरकार ने दूदू विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत 60 अंग्रेजी स्कूलों को भी निरस्त कर दिया है। इसके अलावा, किसानों का बीमा भुगतान, मनरेगा और पेंशन जैसी कई योजनाओं को रोका गया है, जिससे दूदू की जनता परेशान हो रही है।

उन्होंने कहा कि बिना किसी परीक्षण के 16 माह पहले बनाए गए दूदू जिले को निरस्त कर दिया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?