Breaking News

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के 22 फ्लैट 11 साल से खाली, बढ़ी कीमत और सुविधाओं की कमी बनी वजह

राजस्थान आवासन मंडल नई हाउसिंग योजनाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन अलवर में बने कुछ फ्लैट पिछले 11 साल से खाली पड़े हैं। जानकारी के अनुसार आवासन मंडल अब तक 22 फ्लैट बेच नहीं पाया है।

ये फ्लैट वर्ष 2015-16 में अलवर के एनईबी एक्सटेंशन क्षेत्र में बनाए गए थे। इस योजना में कुल 224 फ्लैट तैयार किए गए थे, जिनमें 96 एमआईजी (मध्यम आय वर्ग) और 128 एलआईजी (निम्न आय वर्ग) के फ्लैट शामिल थे।

शुरुआत में मिला अच्छा रिस्पॉन्स

योजना की शुरुआत में लोगों ने फ्लैट खरीदने में रुचि दिखाई, लेकिन 2018 के बाद बिक्री धीमी हो गई। धीरे-धीरे खरीदार आना बंद हो गए और आज भी 22 फ्लैट खाली पड़े हैं।

बढ़ी कीमत बनी बड़ी वजह

बताया जा रहा है कि समय के साथ ब्याज जुड़ने के कारण एक फ्लैट की कीमत करीब 28 लाख रुपये तक पहुंच गई है। कीमत बढ़ने के कारण लोग फ्लैट खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

सुविधाओं की कमी से भी कम हुई मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में जरूरी सुविधाओं और कॉमर्शियल एरिया का विकास ठीक से नहीं हो पाया। इसी कारण लोगों ने यहां फ्लैट खरीदने में कम दिलचस्पी दिखाई। कई बार लोगों ने आवासन मंडल से सुविधाएं बढ़ाने की मांग भी की, लेकिन इस दिशा में ज्यादा काम नहीं हुआ।

जल्द शुरू होगी नई योजना

आवासन मंडल के उप आवासन आयुक्त पी.एल. मीणा के अनुसार एनईबी एक्सटेंशन में 22 फ्लैट अभी खाली हैं। इनकी बिक्री के लिए नई योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?