Related Articles
राजस्थान बीजेपी में अंदरूनी विवाद सामने आने लगा है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राजनीतिक हलचल मचा दी है। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता पर निशाना साधा है।
धनंजय सिंह खींवसर की सोशल मीडिया पोस्ट
धनंजय सिंह खींवसर, जो नागौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, ने लिखा –
“नव आगमन, नई उड़ान, पहले समझो, फिर करो गुमान।
एक क्षेत्रीय नेत्री को बस यही संदेश, अनुशासन ही संगठन का विशेष आदेश।
गिराने से पहले सोच लेना, गिरा तो मसला बनकर खड़ा हो जाऊंगा…
अभी तो चल रहा हूं अकेला, रोकोगे तो काफिला बन जाऊंगा।”
क्या मंत्री गजेंद्र सिंह का नाम विवाद में?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा का मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र वायरल होने के पीछे मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का नाम सामने आ रहा है।
बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा ने दावा किया कि पत्र को वायरल करने वाले की पहचान हो गई है और जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि, “अफसोस की बात है कि इसमें हमारी ही पार्टी के लोग शामिल हैं। कुछ नेता नहीं चाहते कि विधायक डांगा खींवसर में मजबूत स्थिति हासिल करें।”
पगड़ी विवाद भी चर्चा में
इससे पहले ज्योति मिर्धा ने मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर एक बुजुर्ग किसान की पगड़ी उतारने को लेकर निशाना साधा था।
उन्होंने कहा –
“आज जमाना बदल गया है। अब किसी को भी सम्मान के लिए अपनी पगड़ी उतारने की जरूरत नहीं है। जनता मालिक है और नेता जनता के सेवक हैं।”
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
कुछ दिन पहले मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने एक बुजुर्ग किसान ने सम्मानपूर्वक अपनी पगड़ी उतारी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।
हालांकि, मंत्री ने बुजुर्ग से दोबारा पगड़ी पहनने का अनुरोध किया, जिसे किसान ने खुशी से स्वीकार कर लिया।
BJP में बढ़ती कलह!
बीजेपी के इस अंदरूनी विवाद से पार्टी में तनाव बढ़ गया है। देखना होगा कि इस मुद्दे पर पार्टी क्या कदम उठाती है।
CHANNEL009 Connects India
