Breaking News

रात 1:15 बजे ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाके की बिजली सप्लाई रही बंद

सिविल लाइन, इंदिरा कॉलोनी (सोमवार रात):
गर्मी बढ़ने से बिजली का लोड बढ़ गया है, जिससे सोमवार रात 1:15 बजे इंदिरा कॉलोनी चौराहे के पास एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। पहले स्पार्किंग हुई और फिर तीन-तीन फीट ऊंची आग की लपटें निकलने लगीं। इससे इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत बंद हो गई और आसपास के लोग डरकर बाहर आ गए।

स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी और पुलिस को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और बिजली की सप्लाई बंद कर आग बुझाई। आधे घंटे में आसपास की सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन एक केबल जल जाने के कारण कुछ घरों में रात भर बिजली नहीं आई। सुबह नई केबल डालकर सप्लाई बहाल कर दी गई।

About admin

Check Also

हिमंता दूसरी बार असम के CM:2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे

हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री बीजेपी और सहयोगी दलों के मंत्रियों …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?