Breaking News

इंदौर में पान की दुकान पर काम करते समय युवक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

इंदौर में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके का है, जहां पान की दुकान पर काम कर रहे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

मृतक की पहचान 22 साल के कुलदीप के रूप में हुई है। वह अपने चाचा भगवत सिंह की पान की दुकान पर काम कर रहा था। रविवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह दुकान पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार कुलदीप करीब 5–6 महीने पहले ही इंदौर आया था। उसके चाचा दुकान चलाते हैं और कुलदीप एक निजी कंपनी में काम करता था। चाचा के बाहर जाने के कारण वह कुछ दिनों के लिए दुकान संभाल रहा था। कुलदीप का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और उसके पिता खेती करते हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अनियमित जीवनशैली बन रही कारण

डॉक्टरों का कहना है कि युवाओं में पढ़ाई और करियर का तनाव, अनियमित दिनचर्या, नींद की कमी और गलत खान-पान की वजह से हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। सर्दियों के मौसम में यह खतरा और ज्यादा हो जाता है। डॉक्टरों की सलाह है कि अगर सीने में दर्द, घबराहट या कमजोरी जैसी कोई भी समस्या दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?